
देहरादून। घट्टीखोला, गाजियावाला स्थित आदिशक्ति मां कालिका मंदिर के स्थापना दिवस पर सोमवार को माता की चौकी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुँचे और मां कालिका के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर जोशी ने मंदिर के लिए 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना के पर्व पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि मां चंद्रघंटा सौम्यता और विनम्रता की प्रतीक हैं।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूनम देवी रेग्मी, पूर्व प्रधान लीला शर्मा, समुंदर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।




