
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने पर बीएनएसएस की धारा 172 में कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
देहरादून। थाना रायपुर पुलिस ने तपोवन तिराहे के पास सार्वजनिक स्थान पर गुटबंदी कर मारपीट एवं हुड़दंग करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता संहिता, 2023 की धारा 172 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को थाना रायपुर को सूचना मिली कि काली मंदिर के पास तपोवन तिराहे के निकट कुछ युवक दो गुटों में बंटकर आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना रायपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर युवकों की मारपीट से आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आयुष शर्मा (24), सुनील (37), अर्पण थापा (20) और नपन कंडारी (21) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश जारी है।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की हिंसक घटना या हुड़दंग की सूचना तुरंत निकटतम थाने को दें।



