
ऋषिकेश।अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने शुक्रवार को मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी। मौके पर कच्ची शराब बेचते हुए दो महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 20-20 लीटर यानी कुल 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
आबकारी आयुक्त, देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने 30 अक्टूबर 2026 को सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान की कमान आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के हाथों में थी। टीम के अचानक पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
विभाग के अनुसार गिरफ्तार दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी मुकदमे पंजीकृत हैं, यानी यह धंधा नया नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. कौशल्या देवी, पत्नी स्व. जोगिंदर सिंह, निवासी मनसा देवी गुमानीवाला
2. अमरजीत कौर, पत्नी इंद्र सिंह, निवासी मनसा देवी गुमानीवाला
दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये रहे कार्रवाई में शामिल
दबिश देने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश और अर्जुन सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल, तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, सोनम पवार और रेशमा चौहान शामिल रहे।




