
देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है और मार्च में होने वाले चुनाव में कांग्रेस 2/3 बहुमत प्राप्त करेगी। धीरेंद्र प्रताप यहां अपने एक पारिवारिक विवाहिक समारोह में भाग लेने आए हुए थे। प्रताप ने कहा कि पार्टी के नेता एकजुट है और 26 नवंबर को कांग्रेस के लाखों हस्ताक्षरित लोगों के ज्ञापन राज्यपाल को भेंट किए जाएंगे, जिसमें भ्रष्ट पुष्कर सिंह धामी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है एक ही नारा यहां पर कामयाब है और उसका नाम है भाजपा हटाओ। उत्तराखंड बचाओ
प्रताप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है और हरीश रावत, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, करण महारा का मजबूत पार्टी नेतृत्व
मंडल। पार्टी को जीत दिलाने में सक्षम तो है। उसकी एकजुटता से राज्य में कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के शीर्ष नेता और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी आदि तमाम नेता राज्य का व्यापक दौरा करेंगे और राज्य में कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर प्रताप के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुनील यादव सोशल एक्टिविस्ट जितेन्द्र कुमार गौड़ भी मौजूद थे।



