
देहरादून। पुरानी एसीपी (10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान) व्यवस्था की बहाली सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर 27 नवंबर 2026 को होने वाले सचिवालय कूच की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जिला कार्यकारिणी देहरादून की आम बैठक आज लोक निर्माण विभाग नियमित (वर्क चार्ज) संघ भवन, कचहरी रोड में आयोजित हुई, जिसमें 40 से अधिक घटक संगठनों के 100 से अधिक पदाधिकारियों व सदस्यों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पिंकेश रावत ने संभाला। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से अनदेखी हो रही मांगों के समाधान के लिए 27 नवंबर का कूच निर्णायक सिद्ध होगा और परिषद पुरानी एसीपी बहाल कराकर ही दम लेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया है और जिला तथा प्रदेश से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के जुटने का आश्वासन मिला है।
बैठक में पीडब्ल्यूडी वर्क चार्ज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद, डीएवी पीजी कॉलेज कर्मचारी संघ के महामंत्री गौरव खंडूरी, ग्राम विकास संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र डबराल, पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण नौटियाल, उपाध्यक्ष विकास नेगी, बाल विकास विभाग की जिला अध्यक्ष फूल देवी व जिला महामंत्री शारदा थापा, राजस्व संग्रह अमीन के जिला अध्यक्ष दीपक भंडारी, एमकेपी पीजी कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एच.एस. नेगी, गेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सत्य प्रसाद डंगवाल एवं अधीनस्थ संवर्ग संगठन के अध्यक्ष विमल सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त दिवाकर बहुगुणा, सच्चिदानंद गोपाल, हरीश वर्मा, अशोक साहनी, केशव पांडे, रूपेश कुमार, राम सिंह राणा, सुजीत कुमार, बलवीर सिंह, तरुण के. सिंह, महेश दत्त, सुषमा तथा रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद रहे।



