
देहरादून। DECORA 3.0 के अंतर्गत Council of Architecture की पहल ARAMBH के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया गया। इसमें CIMS/UIHM ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, खानवाला, देहरादून के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आर्किटेक्चर और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के विचारों और अनुभवों को सुनने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री धीरेंद्र पंवार ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे शैक्षणिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर Council of Architecture की एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य रवि कुमार, IIT रुड़की में हेड ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग मुआवा मुखर्जी, Council of Architecture के रजिस्ट्रार दीपक कुमार, टीआरसी दिल्ली की डिप्टी डायरेक्टर रश्मि टंडन और आर्किटेक्ट एवं अर्बन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपस्थिति और सहभागिता की सराहना की।
चर्चा सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के अनुभवों और विचारों से सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को किट भी प्रदान की गईं। ARAMBH के माध्यम से विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ क्षेत्र के विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला।



