
विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, सत्र के दौरान बिजली व्यवस्था में लापरवाही न बरतने की हिदायत
गैरसैंण। आगामी विधानसभा सत्र के मद्देनजर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने भराड़ीसैंण पहुंचकर पावर कारपोरेशन के सब स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने पर जोर दिया, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की विद्युत बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान मुख्य अभियंता गढ़वाल एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता एसएन वर्मा सहित अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता उपस्थित रहे।



