
देहरादून। राजकीय महाविद्यालय पुरोला एवं मोरी में छात्रसंघ चुनाव में विजयी एनएसयूआई के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह के नेतृत्व में कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात की। इस दौरान भंडारी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी विजयी छात्रसंघ पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों ने छात्र हितों से जुड़े विषयों और महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष मोरी कुमारी प्रेमिका नेगी, उपाध्यक्ष विजयपाल, कोषाध्यक्ष कुमारी अमृता, महासचिव मनीष कुमार, सह सचिव कुमारी निशा आर्य, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित राजकीय महाविद्यालय पुरोला की कोषाध्यक्ष अंजलि आर्य एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहित कुमार मौजूद रहे।


कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मोरी अनिल रांगड़, ब्लॉक अध्यक्ष सांकरी सुरेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष पुरोला धीरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोकेंद्र रावत, पूर्व अध्यक्ष राजपाल रावत, नगर अध्यक्ष कवि असवाल, विपिन विश्वकर्मा, प्रहलाद रावत, हरिमोहन जुवाठा, अंकित चौहान, गोपाल कैंतुरा, मोहन लाल बुराठा, नितेश चौहान, नौनिहाल सिंह, निरंजन पंवार, अशोक रावत, जगवीर रावत समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव अमेंद्र बिष्ट ने किया।



