
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित खेलोत्सव में शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले गए। टेबल टेनिस बालिका एकल वर्ग में प्रियंशी, युगल वर्ग में तेंजिन नाइदोन, तंजिंग बागमो, बैडमिंटन के बालक एकल वर्ग में अभिषेक गौड़, युगल वर्ग में आदित्य, तनिष्क की जोड़ी ने बाजी मारी।कार्यक्रम का शुभारंभ खेलोत्सव अध्यक्ष डॉ. पुनीत ओहरी, सचिव एसपी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शतरंज के बालिका वर्ग में संजना ने अस्मिता को हराया। बालक वर्ग में आयुष पटेल ने सचिन को पराजित किया। टेबल टेनिस के बालिका एकल वर्ग में प्रियंशी आर्य ने अंशिका तिवारी को शिकस्त दी।बालिका युगल वर्ग में तेंजिन नाइदोन और तंजिंग बागमो की जोड़ी विजेता रही। बालक एकल वर्ग में सिद्धार्थ ने अस्मित को हराकर जीत दर्ज की। बालक युगल वर्ग में जगजीत और भौमिक की जोड़ी ने प्रियांश नेगी और सचिन को पराजित किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में अभिषेक गौड़ ने अंशुल को हराया। बालक युगल वर्ग में आदित्य और तनिष्क की जोड़ी ने बाजी मारी। बालिका एकल वर्ग में वैष्णवी ने नायशा को पराजित किया।

बालिका युगल वर्ग में अनीशा और अनुपमा ने जीत हासिल की। इस अवसर पर डॉ. मनीष, डॉ. ऋषा सक्सेना, डॉ. कमल, वॉलीबॉल कोऑर्डिनेटर, डॉ. सुरेन्द्र, हरीश शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. वैभव शर्मा, डॉ. मनीष देव सिंह उपस्थित रहे।



