
देहरादून ।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल शुरू की है। प्रोजेक्ट स्पर टू हरिद्वार के अंतर्गत आज केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ किया।
इस योजना के तहत लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में कुल 24,176 पौधों का रोपण किया जाएगा। मियावाकी पद्धति से कम जगह में घना जंगल विकसित होगा, जिससे हरित आवरण बढ़ेगा और जैव-विविधता को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर NHAI के ज्वाइंट एडवाइजर विजय सिंह, PIU रुड़की के टेक्निकल मैनेजर राजकुमार पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल ग्रीन हाईवे की अवधारणा को साकार करने में मदद करेगी।



