
प्रोजेक्ट मैनेजर व वेंडर इंजीनियरों से की विस्तृत चर्चा, व्यापार मंडल पदाधिकारी रहे मौजूद
विकासनगर। स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पहाड़ी गली स्थित निर्माणाधीन यूलिप (ULIP) प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। विधायक ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर एवं वेंडर्स के इंजीनियरों के साथ कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की तथा परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
पोस्ट के अनुसार, इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नीरज अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह राजू, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोड़ा, नगर पालिका सभासद सबल सेरावत, संदीप मोगा, धीरज पाटिल तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल खालिद सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।


विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में कहा कि विकासनगर का सर्वांगीण विकास, व्यापारियों के हितों का संरक्षण एवं क्षेत्र की जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों की निरंतर निगरानी और जनहित से जुड़े विषयों पर सभी संबंधित पक्षों के साथ संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास जारी रहेगा।



