
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। 25 नवंबर को जारी शासनादेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासन ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल में आबकारी, वित्त, तकनीकी शिक्षा, आयुष, औद्योगिक विकास, खेल एवं युवा कल्याण, श्रम, सहकारिता, पर्यटन, वन, आवास और महिला सशक्तीकरण समेत कई महत्वपूर्ण विभाग प्रभावित हुए हैं।
यहां देखें स्थानांतरण आदेश





