
देहरादून। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही देहरादून के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। ज्वेलरी बाजार भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक ऑफर्स और योजनाओं के साथ तैयार है। इसी क्रम में कुंदनमल ज्वेल्स ने त्योहारों के मद्देनजर अपने ग्राहकों के लिए विशेष कूपन योजना शुरू की है।
योजना के तहत एक लाख रुपये की खरीदारी करने वाले ग्राहक को चार कूपन दिए जा रहे हैं। इन कूपनों के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। योजना के तहत फर्स्ट, सेकंड और थर्ड प्राइज के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें करीब 50 से 60 ग्राहक शामिल होंगे।
योजना का पहला पुरस्कार आठ ग्राम सोने की चेन रखा गया है, जबकि दूसरे पुरस्कार में डायमंड ज्वेलरी दी जाएगी। इसके अलावा खरीदारी करने वाले ग्राहकों को दो प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।

कूपन योजना के तहत आयोजित ड्रॉ में मुस्कान गुप्ता ने प्रथम पुरस्कार के रूप में आठ ग्राम सोने की चेन अपने नाम की। पुरस्कार मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। वहीं, ग्राहकों ने कुंदनमाला ज्वेल्स की योजनाओं और सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां शुद्धता के साथ ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।



