
देहरादून, 23 सितंबर। पुलिस लाइन देहरादून में मंगलवार को आरक्षी जनपदीय पुलिस के 15 प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट सेरेमनी आयोजित की गई। एसएसपी देहरादून मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
17 नवंबर 2025 से शुरू हुआ 9 माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये आरक्षी पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हुए। एसएसपी ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और स्मृति चिन्ह देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, संविधान, अपराध शास्त्र, थाना अभिलेख, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पीटी, योगा और यूएसी आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

अंत: कक्ष परीक्षा में महिला आरक्षी अंजुम निशा, बाह्य कक्ष में आरक्षी फैज आलम प्रथम रहे। संपूर्ण प्रशिक्षण में सर्वांग सर्वोत्तम और परेड कमांडर भी फैज आलम रहे। एसएसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। समारोह में सीओ लाइन, आरटीसी स्टाफ और परिजन मौजूद रहे।



