
देहरादून। उत्तराखण्ड केन्द्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की वैलमेड हॉस्पिटल के प्रबंधन के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कैंसर की पहचान, बचाव एवं उपचार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अंतरा सान्याल ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर बीमारी की पहचान, आवश्यक जांच, बचाव के उपाय तथा उपलब्ध उपचार पद्धतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शुरुआती स्तर पर इसकी पहचान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉक्टर से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की और कैंसर से जुड़े सवालों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड केन्द्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक- तिलक राज शर्मा संयोजक- डॉ स्वामी एस. चंद्रा, महासचिव रविन्द्र दत्त सेमवाल, उपाध्यक्ष- एच.एस. काला, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार उनियाल, सह कोषाध्यक्ष- ए. के. बहुखंडी, संगठन सचिव – श्रीकांत विमल, प्रचार सचिव- राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, कार्यकारिणी सदस्य- देवेन्द्र प्रसाद बहुगुणा, अवनीश कांत, जे एन शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार एवम् अन्य सहयोगी सदस्य तथा वेलमेट हॉस्पिटल की ओर से कॉर्डिनेटर सचिन कुमार एवम् उपाध्यक्ष – प्रकाश सिंह रावत, प्रशांत पांथरी- ए.जी.एम., महावीर सिंह नेगी, संयोजक- स्नेहा भट्ट, अक्षय जी एवं अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यशाला के पश्चात उत्तराखण्ड केन्द्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने वैलमेड हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार प्रकट किया ।



