
देहरादून । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने गोल्डन कार्ड सुविधा से आच्छादित सेवारत एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की।
बैठक में मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों की ओपीडी में इलाज की सुविधा का विस्तार करने तथा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की अवशेष देयताओं के निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए।
बैठक में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद ह्यांकी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी, विभागीय सचिव विनय शंकर पांडेय तथा अपर सचिव रोहित मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



