
कोटद्वार।उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप आज से लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। वे आज रात कोटद्वार में रुकेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनों से भेंट करेंगे।
पार्टी अधिकारियों के अनुसार, धीरेंद्र प्रताप 11 अक्टूबर को रिखनीखाल और जयहरीखाल, 12 अक्टूबर को दिगोलीखाल, जगदेई तथा नैनीडांडा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 13 अक्टूबर को वे नैनीडांडा विकासखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। 11 अक्टूबर को रिखड़ीखाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी। वहीं 13 अक्टूबर को धुमाकोट इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन होगा, जिसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
इस मिलन समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट करेंगे। दौरे के दौरान धीरेंद्र प्रताप क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क, संगठन विस्तार और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।



