
सनातन परंपरा को बताया अटूट विश्वास का प्रतीक
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ करवाचौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करवाचौथ का पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम एवं समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं।


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।



