Author: Merouttarakhand News,  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उत्तराखंड…

Read More

उत्तराखंड के करीब 15 हजार शिक्षकों को राहत देने के लिए सरकार यूपी की तर्ज पर अलग से TET कराने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून: उत्तराखंड के करीब 15 हजार शिक्षकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सरकार अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ऐसे शिक्षकों के लिए अलग से अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) कराने पर विचार कर रही है, जो पुरानी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत शिक्षक बने थे और बाद में TET की अनिवार्यता लागू हुई। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत…

Read More

Ethanol Blended Diesel: देशभर में पहले से ही पेट्रोल में एथनॉल ब्लेंड हो रहा है। जिसके बाद सरकार का डीजल में भी एथनॉल मिलाने का प्लान था। हालांकि अब सरकार ने इसपर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद अब सवाल है कि क्या इससे आने वाले समय में डीजल के दाम महंगे हो सकते है? और क्या पेट्रोल में एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोजेक्ट भी बंद होगा? रद्द हुआ एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोजेक्ट! Ethanol Blended Diesel दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से डीजल में एथनॉल ब्लेंडिंग का टेस्ट किया गया। जिसमें एथनॉल को डीजल में मिलाने के बाद एक अहम सुरक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, छात्रों के सुझावों को सरकार की नीतियों में शामिल करने का दिया भरोसा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके सुझावों, आकांक्षाओं तथा भविष्य को लेकर विचारों को जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के उत्तराखंड और देश का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही…

Read More

देहरादून, 8 अगस्त। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक एवं फिल्म सम्मान समारोह यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2026 का भव्य आयोजन आगामी 30 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम सभागार में किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को देहरादून में यंग उत्तराखंड संस्था द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म एवं संगीत श्रेणी के नामांकनों की औपचारिक घोषणा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य से मीडिया को अवगत कराया गया। इस वर्ष यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से उत्तराखंड के प्रसिद्ध वयोवृद्ध अभिनेता श्री विमल बहुगुणा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड के…

Read More

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के छोटे से गांव काफलीखान के युवा रवि टम्टा इन दिनों अपनी अनोखी खोज को लेकर देश-दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. रवि ने एक ऐसा फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप तैयार किया है, जिसका हाल ही में सफल परीक्षण किया गया. ट्रायल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को लगातार सर्च कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा की उपलब्धि के लिए बधाई दी. अल्मोड़ा के रहने वाले रवि टम्टा का दावा है कि उन्होंने भारत की पहली उड़ने वाली कार तैयार की है. इसके निर्माण…

Read More

बच्चों और किशोरों में मोबाइल व डिजिटल उपकरणों का बढ़ता इस्तेमाल उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है, जिससे चिड़चिड़ापन, नींद की समस्या और एकाग्रता की कमी जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। देहरादून के अस्पतालों में ऐसे मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जहां विशेषज्ञ अभिभावकों को स्क्रीन टाइम सीमित करने और बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। देहरादून। मोबाइल, टैबलेट और अन्य डिजिटल उपकरणों का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। पढ़ाई, मनोरंजन और इंटरनेट मीडिया के नाम पर बढ़ता स्क्रीन…

Read More

पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग देहरादून/अहमदाबाद। उत्तराखण्ड साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। आगामी 20 से 25 अक्टूबर, 2026 तक पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन विश्व के कठिनतम उच्च हिमालयी आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित महात्मा मंदिर, कन्वेंशन एंड एग्जिविशन सेन्टर में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग करते हुए कही। राज्य में पर्यटन क्षेत्र…

Read More

झांसी। माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक और बड़ा हादसा सामने आया है। अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद…

Read More

Neem Benefits: नीम को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। इसके पत्ते, छाल, फल और बीज सभी का उपयोग वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता रहा है। कई लोग सुबह खाली पेट नीम की कोमल पत्तियां चबाते हैं। माना जाता है कि इससे शरीर की प्राकृतिक सफाई में मदद मिलती है और कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। खाली पेट नीम खाने के संभावित फायदे 1. खून को शुद्ध रखने में सहायक नीम में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। 2. त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद…

Read More

देहरादून उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में होने वाली इन-हाउस पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांचें पूरी तरह निशुल्क करने का ऐलान कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 50 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें से लगभग 15 हजार मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में इन जांचों पर मरीजों को 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन नई व्यवस्था…

Read More

देहरादून। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार को लेकर 13 अगस्त को होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक अहम रहने वाली है। बैठक में दून के विभिन्न रूटों पर चल रहे टाटा मैजिक वाहनों के रूट विस्तार से लेकर भोगपुर के लिए नई सिटी बस सेवा शुरू करने तक कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। इन फैसलों का सीधा असर शहर के हजारों दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा। 13 अगस्त को होगा फैसला आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बैठक का एजेंडा तैयार कर लिया है। बैठक 13 अगस्त को दोपहर तीन बजे सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार…

Read More

हरिद्वार । कांवड़ यात्रा-2026 के सुचारू संचालन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 29 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से आने वाले कांवड़ वाहनों, रोडवेज और प्राइवेड बसों, चारधाम यात्रा वाहनों, पैदल कांवड़ियों तथा भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न श्रेणी के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी तय की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सहारनपुर की ओर से…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कांवड़ मेले को लेकर पंजीकरण, स्वच्छता और मिलावट पर सख्त निर्देश भी दिए। हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कांवड़ मेले को लेकर पंजीकरण, स्वच्छता और मिलावट पर सख्त निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अलकनंदा होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 235 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख परियोजनाओं…

Read More

पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) को पर्यटन क्षेत्र में शामिल करते हुए धार्मिक पर्यटक स्थल घोषित किया है। बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) की डोली यात्रा के 18 जुलाई 2026 को जनपद आगमन पर श्री बाबा बौखनाग देव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर यमुना गंगा के मध्य सिलक्यारा सुरंग के ठीक ऊपर बाबा बौखनाग की तपोभूमि बौख…

Read More

उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही दिल्ली रूट पर हाइड्रोजन बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी में है। इसके साथ ही रोडवेज बसों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और यात्रियों के लिए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। देहरादून: उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बसें शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ ही रोडवेज बसों की रियल-टाइम निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर…

Read More