
देहरादून। जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शुक्रवार को कई उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। पुलिस मीडिया सेल देहरादून द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इन अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नए स्थानों पर तैनात किया गया है।
एसएसपी के इस प्रशासनिक कदम से थानों, चौकियों और विभिन्न शाखाओं में जिम्मेदारियों का फेरबदल हुआ है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि ये स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर पुलिसिंग के मद्देनजर किए गए हैं।
यहां देखें स्थानांतरण आदेश👇




