
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एवं राज्य सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में भी परिवर्तन किया गया है। नैनीताल और अल्मोड़ा समेत विभिन्न जिलों में प्रशासनिक पदों पर बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
नीचे तबादलों और नई तैनाती की पूरी सूची दी जा रही है।




