
देहरादून। भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड और इटर्नल लिमिटेड (पूर्व में ज़ोमैटो लिमिटेड) ने संयुक्त रूप से सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ‘इटर्नल एसबीआई कार्ड’ लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए ‘अर्ली एक्सेस’ सुविधा भी शुरू कर दी है।
यह इस श्रेणी के शुरुआती कार्डों में से एक है, जो एक ही इकोसिस्टम के तहत कई ब्रांडों पर तत्काल छूट प्रदान करेगा। ग्राहक ज़ोमैटो, ब्लिंकिट और डिस्ट्रिक्ट ऐप के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 22 अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध तरीके से कार्ड उपलब्ध होने पर आमंत्रण भेजा जाएगा।
कार्ड के तहत ग्राहकों को ज़ोमैटो, डिस्ट्रिक्ट और ब्लिंकिट पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिलेगी। ब्लिंकिट पर इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्यूटी श्रेणी पर 10 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों पर 5 प्रतिशत छूट मिलेगी, जिसकी कुल सीमा 2,000 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा बिस्ट्रो पर 10 प्रतिशत छूट और डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से मूवी टिकट पर बाय वन गेट वन ऑफर भी मिलेगा।
साथ ही कार्डधारकों को अपोलो 24|7, इक्सिगो, उबर और अर्बन कंपनी पर खर्च करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 1,000 रुपये प्रति माह होगी। कैशबैक स्टेटमेंट बनने पर स्वतः खाते में जमा हो जाएगा।
इस अवसर पर एसबीआई कार्ड की एमडी एवं सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि यह कार्ड ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इससे कंपनी के रिटेल सह-ब्रांडेड पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।
इटर्नल के सीएफओ अक्षांत गोयल ने कहा कि यह कार्ड ‘हर दिन का अधिकतम लाभ उठाएं’ की सोच पर तैयार किया गया है, जो रोजमर्रा के खर्चों को एक इकोसिस्टम में लाता है।
कार्ड पर 499 रुपये जॉइनिंग फीस पर 6 महीने की ज़ोमैटो गोल्ड सदस्यता मुफ्त मिलेगी। सालाना 2 लाख रुपये खर्च करने पर वार्षिक शुल्क में छूट और 200 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज छूट भी मिलेगी। यह कार्ड मास्टरकार्ड और रुपे दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध होगा और पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी।




