
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही संभव हो सका है। राज्य के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उसे सदैव स्मरण रखा जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




