
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, थानों और चौकियों में नए सिरे से तैनाती; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
देहरादून। राजधानी की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने 28 उप निरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनके स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है।
पुलिस महकमे में यह बदलाव थाना और चौकी स्तर पर कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पिछले महीने 19 उप निरीक्षकों और दो सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था। लगातार हो रहे इन प्रशासनिक फेरबदलों को पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
यहां देखें स्थानांतरण की पूरी सूची






