
देहरादून । विधानसभा के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आवश्यक कार्य के चलते सड़क यातायात 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। देहरादून मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगी।
इस दौरान उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि में रेलवे क्रॉसिंग वाले मार्ग का प्रयोग करने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि अनावश्यक जाम और देरी से बचा जा सके।



