
देहरादून । उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी भानुमति बिसेन भी उपस्थित रहीं।
राष्ट्रपति से भेंट के दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड की विकास गतिविधियों और प्रदेश की प्रमुख परिस्थितियों से संबंधित विषयों पर बातचीत की।



