
देहरादून। केकेएम कुष्ठ आश्रम नालापानी, सहस्रधारा में कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और 50 लोगों के छाती के एक्स-रे किए गए, जिसमें 10 व्यक्तियों में टीबी के संदिग्ध लक्षण पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर में ईएनटी के 5, ऑर्थो के 12, नेत्र रोग के 11, महिला रोग के 15, फिजिशियन के 10, हाई बीपी के 5 और मधुमेह के 2 मरीजों की जांच की गई। संदिग्ध टीबी मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए चिन्हित किया गया है।
शिविर में खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं एनआईईपीवीडी की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती सुनंदा राणा ने संस्थान की ओर से दी जा रही सेवाओं के बारे में बताया।

शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा, बाबूराम तोमर, बीपी शर्मा और सूरज सिंह मौजूद रहे। शिविर की व्यवस्था सत्य साईं सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप ने 30 सेवा दल सदस्यों के साथ संभाली।



