
कच्चीढांग स्लाइड जोन के पास पैर फिसलने से नदी में गिरा, वन विभाग, पुलिस व SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटीं
उत्तरकाशी। गंगोत्री-गौमुख पैदल मार्ग पर कच्चीढांग स्लाइड जोन के पास महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के दल में शामिल एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने से हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी राम कुमार हनुमान गुप्ता अपने साथियों के साथ गौमुख जा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे लगभग 130 मीटर नीचे बह रही नदी में जा गिरे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी राम कुमार हनुमान गुप्ता अपने साथियों के साथ गौमुख जा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे लगभग 130 मीटर नीचे बह रही नदी में जा गिरे।
सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ को पहाड़ी के बीच से लापता पर्यटक का पर्स, पैसे व अन्य सामान बरामद हुआ, जिसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
नदी का जलस्तर अत्यधिक होने के बावजूद टीम चीड़वासा, देवगढ़ खाले और राम मंदिर तक लगातार गहन खोजबीन कर रही है। फिलहाल लापता पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।



