
ढाई लाख की 8.35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए सतत कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम ने दिनांक 22 नवंबर 2026 को चेकिंग के दौरान नशा तस्कर को 8.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक का अनुमानित मूल्य करीब ढाई लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शब्बीर उर्फ बच्चन (30), पुत्र मुस्तफा, निवासी लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी, पटेल नगर है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था और बरामद स्मैक को वह सहारनपुर से लेकर आया था। नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में वह पहले से सक्रिय था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों के तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। इसी के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम की ओर से चौकी प्रभारी बाजार, पटेल नगर उ0नि0 आशीष कुमार सहित कां0 नितिन एवं कां0 अनिल सालार की भूमिका प्रमुख रही।



