
देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (महिला प्रकोष्ठ) पंजीकृत 1939 के तत्वावधान में आज कार्तिक शुक्ल अष्टमी, गोपाष्टमी के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप चौक के पास, रायपुर स्थित गौशाला में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता के पूजन, अभिषेक एवं आरती से हुआ। महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गायों को स्नान कराकर, तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाई और हरा चारा, गुड़ एवं रोटी खिलाई।
इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की गोपाल लीला का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें गौ सेवा, गौ संरक्षण और संस्कारों से जोड़ता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन पहली बार गायों को चराने का कार्य प्रारंभ किया था, तभी से वे गोपाल कहलाए।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु में मुख्य रूप से जिनमें मनमोहन शर्मा जी प्रदेश अध्यक्ष,मनोज शर्मा जी प्रदेश संगठन मंत्री,उमाशंकर शर्मा प्रदेश महामंत्री, संजय खंडूरी जी जिला अध्यक्ष, विनोद शर्मा जी(सचिव ग्राम उत्थान संगठन) रायपुर,आचार्य श्री शशिकांत दुबे जी संरक्षक,दिनेश शर्मा जी संरक्षक,गिरीश उप्रेती जी, सुनीत शर्मा जी,प्रदेश कोषाध्यक्ष,उमेश जिंदल,अरुणबाला शर्मा जी प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ),सूरत सिंह नेगी जी ( मुख्य अतिथि),विनीत प्रसाद भट्ट जी (विशिष्ट अतिथि)प्रतिमा शर्मा प्रदेश महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ),रेणु शर्मा, अनिता शर्मा,अमिता शर्मा,पूजा शर्मा, संतोष पाल, सरिता रावत , सोनिया शर्मा,विभा गौड़, बबली शर्मा,शशि कला शर्मा, मंजु पंत,बबीता शर्मा, प्रीति शर्मा, आकांक्षा नेगी,कमला जी,आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।





