
देहरादून। राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों, विशेषकर एसीपी (सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन) बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को परिषद की जिला इकाई देहरादून की ओर से विभिन्न विभागों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों को आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया गया।
जिला सचिव पिंकेश रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग, उत्तराखंड जल संस्थान मुख्यालय तथा उत्तराखंड वन विकास निगम कार्यालय में संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों से संवाद कर एसीपी बहाली की मांग और आगामी आंदोलन की रूपरेखा साझा की गई।
पिंकेश रावत ने कहा कि एसीपी व्यवस्था कर्मचारियों के हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांग है। इसकी बहाली से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें सेवा के दौरान उचित आर्थिक लाभ मिल सकेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की।

अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मांग के समर्थन में अपनी सहमति जताते हुए आगामी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया। परिषद ने कर्मचारियों के समर्थन को आंदोलन के लिए उत्साहजनक बताया।
इस दौरान त्रिपन सिंह, विक्रांत सिंह चौहान, अमरेश कुमार, दिनेश डोभाल, कृति बंसल, बीना, मुकेश जोशी, सरोज, पूरन बडोला सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



