
देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन, उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन व उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर धरना व प्रदर्शन किए गए। आज आंगनवाड़ी यूनियन द्वारा गांधी पार्क के गेट पर धरना दिया गया। आशाओं ने सीएमओ कार्यालय तथा भोजन माताओं ने शिक्षा निदेशालय पर धरना व प्रदर्शन किया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए सीटू के प्रांतीय महामंत्री लेखराज ने बताया कि सीटू से संबद्ध तीनों यूनियनों द्वारा मांगों को लेकर ये प्रदर्शन किए गए। उन्होंने बताया कि 18-19 नवंबर 2026 को मानदेय बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय पर महापड़ाव किया था, किंतु वार्ता के नाम पर प्रदर्शन को स्थगित किया गया था। अब शासन से 23 नवंबर को दोपहर 1 बजे वार्ता का समय दिया गया है, किंतु इस दौरान तीनों यूनियनों द्वारा गांधी पार्क से सचिवालय तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा।
लेखराज ने कहा कि धामी सरकार मजदूरों की मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है, जिसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज, आंगनवाड़ी यूनियन की महामंत्री चित्रकला, सुनीता रावत, मनीषा राणा, सीमा सिंह, बिनु गुरुंग, सपना क्षेत्री, सुनीता, अनीता शाही, तारा बिष्ट, रीना नेगी, सटेश्वरी, बसंती, ममता, देवेश्वरी, दुर्गा देवी उपस्थित रहे। वहीं चंदन नगर स्थित सीएमओ कार्यालय देहरादून पर धरने में सीटू के जिला उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, आशा यूनियन से कलावती चंदोला, नीरज यादव, कमलेश भट्ट, लक्ष्मी रावत, नीरा कंडारी, अनीता भट्ट, स्नेह लता, सुनीता चौहान आदि शामिल हुए।
शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन कर संयुक्त निदेशक मध्याह्न भोजन श्रीकांत पुरोहित को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सीटू के जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार नौडियाल, हरीश कुमार, भोजन माताओं की महामंत्री मोनिका, बबीता, कमला गुरुंग, नीलम शर्मा, राजो देवी, सुनीता, मीना डंगवाल, शहनाज, सरवरी, सईदा, जुलेखा, रोशनी, आरती देवी, भावना, सुमिता आदि उपस्थित थीं।



